कौशाम्बी, मई 3 -- मिट्टी का टीला ढहने से मौत का शिकार हुईं मां-बेटी समेत तीनों मृतकाओं का शव शाम को पीएम के बाद गांव पहुंचा। दिवंगत उत्तरा का परिवार वालों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पति नोखेलाल ने उसको मुखाग्नि दी। वहीं, गीता देवी और उसकी बेटी अंकिता का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। दरअसल, गीता के पति लल्लू मुंबई में हैं। उनके आने के बाद ही परिवार वालों ने क्रिया-कर्म करने का फैसला लिया है। डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बनी हुई है। एहतियात के तौर पर दरोगा-सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत तीन जिंदा दफन यह भी पढ़ें- जितिया देवी की हालत नाजुक, एसआरएन रेफर यह भी पढ़ें- कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा, मां-बेटी समेत तीन महिलाए...