प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रीतमनगर की रहने वाली सुमन लावारिस रूप में भर्ती है। फर्राटेदार हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाली सुमन ने बताया कि 12 दिन पहले वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। सड़क पर एक बाइक वाले ने ठोकर मार दिया जिससे में गिरकर बेहोश गयी थीं। प्रीतमनगर के समाजसेवी अमरजीत ने एंबुलेंस से एसआरएन पहुंचा दिया। सुमन ने बताया कि वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए व बाद में एलटी किया है। इस समय सिविल लाइंस की एक एंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। उनके कोई बच्चे नहीं है। सुमन के अनुसार उनके पति मूलचंद दिल्ली में नौकरी करते हैं। सुमन ने बताया कि अस्पताल से उनका मोबाइल भी गायब हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.