भदोही, दिसम्बर 23 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को ऐसा मामला आया कि लोग हैरान रह गए। सुरियावां थाने पहुंची एक विवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। बेटी को प्रेमी संग जाता देख उसकी मां रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। बताया जाता है कि एक गांव निवासी विवाहिता का एक युवक संग दिल लगी हो गई थी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो साथ रहने की कसमें खाने लगे। उधर, विवाहिता के पति ने पूर्व में गुमशुदगी का तहरीर दिया था। उधर, पति थाने पहुंचा तो पत्नी को प्रेमी संग देख हैरान रह गया। पित साथ चलने को कहता रहा लेकिन वह प्रेम संग जाने को अड़ी रही। ऐसे में पति लाचार होकर वापस लौट गया। वहीं, विवाहिता की मां भी थाने पहुंच गई। बेटी को बहुत समझाई लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में विवाहिता की मां रोते-रोते अचेत हो जा रही थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.