बोकारो, मार्च 7 -- फुसरो, प्रतिनिधि।बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के पांच नंबर धौड़ा निवासी स्व सीताराम मल्लाह का पुत्र दीपक कुमार (30 वर्ष) अपने आवास के कमरे में फंदे से झूलता मिला। ऐसे में परिजन फंदे से उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर बेरमो थाना के एसआई नानका उरांव एवं मो शाहिद अंसारी जवानों के साथ पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक की शादी लगभग सात माह पहले चलकरी में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ माह से ससुराल वालों के साथ विवाद के कारण वह काफी तनाव में रहता था। बीते गुरुवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा गया तो...