शाहजहांपुर, मार्च 5 -- पीलीभीत। दियोरिया कला में होली पर पति की गैरमौजूदगी में एक महिला ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पति मौके पर पहुंचा और महिला को बिलसंडा सीएचसी ले गया। जहां पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फाजिलपुर निवासी रानी देवी 28 वर्ष पत्नी प्रेम कुमार ने लगभग शाम पांच बजे उस समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति प्रेम कुमार गांव में होली मिलने गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दस साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटी आठ साल, एक बेटा पांच साल के हैं महिला का मायका जटपुरा थाना पूरनपुर है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि बुधवार को रायपुर फाजिलपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थ...