गया, अप्रैल 19 -- शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा भलुआही ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की रात एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह किराये के मकान में रहती थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया था। मृतका की मां और बहन ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के अनुसार, शिवानी कुमारी (20) ने शनिवार की देर रात किराये के मकान पंखे से लटकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति असिस्टेंट लोको पायलट मनीष कुमार डयूटी पर गया हुआ था। आधी रात को 12 बजे मनीष ड्यूटी से घर आया तो दरवाजा बंद था। फोन करने के बाद पत्नी ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद दरबााजा खटखटाने लगा, फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। मनीष ने आसपास के लोगों की मदद ली। दरबार को लोगों ने धक्का देकर खोला तो अंदर में शिवानी फंदे से लटकी थी। इसके ...