मेरठ, दिसम्बर 19 -- सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों एक प्रकरण चर्चाओं में बना हुआ है। पत्नी के अवैध संबंध का खुलासा होने पर उसे छोड़ देने वाले युवक को अब पत्नी की याद सताने लगी है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए। उस वक्त युवक ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई थी कि नीला ड्रम प्रकरण वाली मुस्कान की तरह उसकी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सकती है। वहीं दूसरी ओर, महिला ने साफ तौर पर पति के साथ जाने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। सात दिसंबर की रात युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। दोनों को पकड़कर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। अगले दिन थाने में तीनों पक्षों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के दौरान महिला के मायके पक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.