काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर, संवाददाता। महिला ने तीन भाइयों समेत चार लोगों पर उसके पति से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी मनीषा पत्नी विशाल ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते एक फरवरी की शाम पांच बजे ग्राम करनपुर पानी की टंकी के पास पुराने विवाद के चलते तीन सगे भाई हैप्पी, मनजीत, छोटू व एक अन्य राजकुमार निवासीगण करनपुर ने उसके पति विशाल पुत्र सोमनाथ के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने अभद्रता करते हुए उसके पति का सिर किसी भारी चीज से हमला करके फाड़ दिया। पति को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले गए। उनकी गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने...