कौशाम्बी, मई 21 -- पश्चिमशरीरा के पभोषा निवासी पप्पू को उसकी पत्नी गुड़िया ने सोमवार को पेट पर ईंट मार दिया था। इससे उसको गंभीर चोटें आई थीं। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पप्पू के पिता शिव बालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गुड़िया के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...