हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति के उसकी भाभी से अवैध संबंध है। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सात दिसंबर 2020 को उसकी शादी हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। विवाह में उसके मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है ...