शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), सितम्बर 14 -- Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को चोरी के शक में एक युवक को उठाना महंगा पड़ गया। उसे ले जाने का विरोध कर रही उसकी गर्भवती पत्नी धक्कामुक्की से जमीन पर गिर गई। परिवार ने पुलिसकर्मियों द्वारा उसके पेट पर लात मारने का आरोप लगाया। युवक को पुलिस ले गई और महिला की हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे अस्पताल ले गए। उसी हालत में उसने बच्चे को जन्म दिया। उसकी भी हालत गंभीर थी। दोनों की कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर पुलिस ने पति को अवैध हिरासत से छोड़ दिया। इसके बाद थाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को देते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। लभौआ गांव में नकब लगाकर जहेश कुमार पुत्र खूब चंद्र की परचून की दुकान से शुक्रवार की रात को चोरी हुई थी। मामले में पुलिस...