फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल क्षेत्र के गांव जिनौल निवासी मधु को थाना पुलिस गंभीर हालत में मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहां इलाज के दौरान घायल मधु ने बताया कि उसका पति करू घर के बाहर कुछ कार्य कर रहा था तभी गांव का ही दबंग युवक वहां आया और रंगबाजी करने लगा। जब उसके पति ने विरोध किया तो दबंग युवक ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख आरोपित युवक के और भी परिजन आ गए और वह भी मारपीट करने लगे। यह देख वह अपने पति को बचाने पहुंची। तभी हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला का आरोप है उसके पेट में लात मार दी। घायल ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मारपीट को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। गंभीर हाल...