पति को बचाने के लिए पत्नी ने दान की किडनी
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। मंडुवाडीह निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पटेल की पत्नी चंदा पटेल ने अपनी किडनी दान कर पति की जान बचाई है। पवन पटेल की किडनी खराब होने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। परिजनों के मुताबिक पवन पटेल का स्वास्थ्य कई महीनों से खराब चल रहा था। जांच में किडनी फेल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पत्नी चंदा ने बिना देर किए अपनी किडनी देने का फैसला किया। दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में पति-पत्नी की पूरी जांच के बाद सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- खतरे में थी पिता की जान, किडनी डोनेट करने आया 18 साल का बेटा; ब्लड ग्रुप था अलग-अलग, फिर भी डॉक्टर्स ने कर दिखाया कमाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.