बरेली, मार्च 3 -- एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 8 साल से पत्नी प्रीति के साथ पिता द्वारा दिए गए मकान में रह रहे हैं, जिसे पत्नी अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर झगड़ा कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पत्नी ने कई महीने से उसे फोन नहीं किया और उसके वीडियो बनाकर कहीं भेजती है। कई घंटे घर से बाहर रहती है और दहेज व मारपीट के मामले में फंसाने की धमकी देती। 25 जनवरी को पत्नी प्रीति के साथ उसकी मां बतासो देवी, पिता कृपाल सिंह, भाई रवेंद्र सिंह, राजू गुड्डू और जितेंद्र उनके घर पहुंचे। विवाद करके 25 लाख के जेवरात ले गए। अब पत्नी हाथ की नस काटकर मु...