पति को पीटा पत्नी से कीं अश्लील हरकतें, रास्ते से कार हटाने को कहने पर दंपती पर टूटा कहर
संवाददाता, सितम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल से पथरी का ऑपरेशन कराकर बस से घर लौट रहे एक दंपति ने रास्ते से कार हटाने के लिए कहा तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सारी हदें पार करते हुए पति की बेरहमी से पिटाई कर दी और विरोध करने पर महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह पति के साथ पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद बस से गांव के मोड़ पर उतरी थी। मोड़ पर चार पहिया वाहन खड़ा था। वहां मलवां के रहने वाले चार युवक मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.