लोहरदगा, जुलाई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सैयद पवरिया के 30 वर्षीय पुत्र सलीम पवारिया ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। युवक ने आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है वह दहेज मामले में फंसाने की धमकी दे रही है तथा अपने भाइयों से उसकी हत्या करवाने की बात कह रही है।

विवरण सलीम पवारिया का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे लगभग 42 हजार रुपये लेकर मायके चली गई। जब वह अपने बच्चों को लाने के लिए ससुराल पहुंचा तो वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धारदार हथियार लेकर दौड़ाया गया, जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग आया। युवक ने आवेदन में कहा है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से हत्या से ...