पीलीभीत, अप्रैल 6 -- बरखेड़ा। पत्नी के साथ काम करने रोहतक जा रहा पति दिल्ली में खो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी उसे दिल्ली में जान बूझकर छोड़ अपने प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला और अन्य लोगों को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब 11 साल बरखेड़ा क्षेत्र के गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद महिला के तीन बच्चे हुए। बताया जा रहा है कि महिला का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हाथ से भी दिव्यांग बताया जा रहा है। इसी दौरान महिला का पड़ोसी गांव के दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि करीब पांच दिन पूर्व महिला अपने पति और बच्चों के साथ रोहतक काम करने गई थी। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी भी साथ में गया था। परिजनों का आरोप ...