कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि 10 फरवरी को उसकी 25 वर्षीय पत्नी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव रक्सराई का रहने वाला सिद्वार्थ सेन उसको भगा ले गया है। पीड़ित के मुताबिक इसका उलाहना देने पर आरोपी के माता-पिता ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने महिला व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.