बरेली, अप्रैल 26 -- कैंट क्षेत्र की एक युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका आरोप है कि प्रेमी ने पति को छुड़वाकर तीन साल तक साथ रखा और अब उसे जहर खाने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस युवती का आरोप है कि पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने करीब तीन साल पहले शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और पति से अलगाव करा दिया। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को वह थाने में शिकायत करने पहुंची और इसी बीच उसका पति भी शिकायत लेकर पहुंच गया। पति ने जेवर लेकर घर से फरार होने और प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाकर थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी बीच शनिवार सुबह युवती को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान युवती ने प्रेमी पर तीन साल तक अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.