हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 27 -- बिहार के भागलपुर जिले में एक दामाद ने ससुराल में खून-खराबा कर सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की बीवी ने उसे छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। इससे पति नाराज था। वारदात मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया में गुरुवार देर रात को हुई। मृतक महिला की पहचान शाहकुंड के गौरा गांव निवासी मो. शेख इकबाल की 55 वर्षीय पत्नी बीबी कौशर के रूप में हुई है। मृतक महिला को पांच बेटी और बेटा हैं। वह अपने मायके में ही रहती थी। मृतका की बेटी शबनम ने बताया कि सभी लोग घर में गुरुवार रात खाना पीना खाकर सोने चले गए थे। उसकी मां घर के बाहर बरामदे पर सोई थी। देर रात डेढ़ बजे के करीब उसका पहला शौहर मो. आफताब आया और उसकी मां पर धारदार चाकू से पेट पर तीन जगहों पर वार कर दिया और भाग गया। यह भी पढ़ें- शादी से पहले का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.