गोरखपुर, जून 12 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। अपने पति को छोड़कर बुआ भतीजे के साथ भाग गई। पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो बुआ भतीजे के साथ शुक्रवार को थाने पहुंच गई और भतीजे के साथ रहने पर अड़ गई। पुलिस की जांच में दोनों बालिग निकले, जिसपर पुलिस पीछे हट गई और दोनों चले गए। भतीजे को प्रेम में डूबी बुआ की चर्चा थाना परिसर और क्षेत्र में में खूब हो रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुआ को अपने भतीजे से प्रेम हो गया। दो महीने पहले बुआ की शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई थी। बुआ की विदाई होने के बाद भी भतीजे से प्रेम कम नहीं हुआ। दो हफ्ते पहले बुआ अपने मायके आई और भतीजा को साथ लेकर फरार हो गई।जानकारी होने के बाद परिजन पुलिस को तहरीर दिए। पुलिस के दबाव बनाने पर बुआ भतीजा थाने पहुंच गई। पंचायत के बाद भी बुआ और...