बिजनौर, मई 4 -- नजीबाबाद। मंडावली थाने मे एक महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने महिला की जान बचा ली और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी बलवेंद्र देशवाल को पुलिस ने नजीबाबाद न्यायालय से आए गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। इस पर उसकी पत्नी अनुराधा देशवाल अपने वारंटी पति को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस से पति को छोड़ने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। जब पुलिस ने छोड़ने से इन्कार कर दिया तो गुस्साई महिला ने थाना परिसर में ही खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। खुद को आग लगाने के लिए माचिस भी निकाल ली, मगर पुलिस ने माचिस छीनकर महिला को आग लगाने से रोक लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास पर रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.