कौशाम्बी, मार्च 22 -- पति को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रही एक महिला और उसके प्रेमी को रविवार सुबह चरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। चरवा थाना क्षेत्र के नींबी शाना निवासी रघुनाथ पुत्र भुलई ने बताया कि उसके भाई स्व. रामदेव की पत्नी सविता देवी का गांव के ही रहने वाले रामू पुत्र गनेश से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर भाई ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया। मिलने-जुलने पर पहरा लगाया तो आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे हत्या की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके भाई ने 15 दिसंबर 2025 को जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह गांव के समीप से ही दोनों को गिरफ्तार ...