संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी रजावती कैंसर से पीड़ित अपने पति को बचाने की गुहार लगाती भटक रही है। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे अपने पति विजय के इलाज के लिए संघर्ष कर रही है। आर्थिक तंगी ऐसी कि इलाज के लिए घर के गहने-जेवरात तक बेच दिए, लेकिन अब हाथ खाली हैं और ढाई महीने से पति का इलाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

पति की बीमारी और परिवार की स्थिति रजावती बताती हैं कि उसका पति विजय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। शुरुआत में परिजनों ने कर्ज लेकर और घर में मौजूद गहने बेचकर इलाज कराया, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च ने परिवार की कमर तोड़ दी। हालात यह हैं कि अब इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और विजय की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। सबसे बड़ी विडंबना यह है क...