बरेली, अप्रैल 10 -- बहेड़ी। पति को आत्महत्या को मजबूर करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पति ने पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर आत्महत्या की थी।बांकौली गांव में फरवरी माह में राजकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार की पत्नी छाया के गांव के ही युवक विद्याराम पुत्र केसरी लाल से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी पत्नी छाया को हुई तो पति राजकुमार और घर वालों ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस बात को लेकर छाया और राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई।छाया और राजकुमार के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी। तनाव के चलते राजकुमार ने फंदा लगाकर 27 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। राजकुमार के पिता मुन्ना लाल पुत्र ख्याली राम ने 14 मार्च को थाने में राजकुमार की पत्नी छाया और उसके प्रेमी विद्या...