नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें अक्सर 'राजस्थान की बहू' भी कहा जाता है। अंशिका ने अपने पति और 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई के उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) का पद संभालने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। राजस्थान से खास रिश्ता रखने वाले इस आईपीएस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।शेयर किया ये खास पल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में संभल के एसपी रहे केके बिश्नोई का ट्रांसफर कर दिया गया है। अब उन्हें बिजनौर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। संभल में उनके विदाई समारोह की भावुक तस्वीरें सामने आने के बाद, बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात उनकी पत्नी और आईपी...