गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पति के हमले से सिकरीगंज की 40 वर्षीय महिला की नाक की हड्डी टूट गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में डॉ. पीएन सिंह ने राइनोप्लास्टी कर महिला का चेहरा सुंदर बनाया और सांस लेने की समस्या दूर की। निजी अस्पतालों में 5 लाख खर्च होने वाली सर्जरी सरकारी कॉलेज में महज 300 रुपये में हो गई।बताया जाता है कि पांच वर्ष पहले विवाद के दौरान पति ने धारदार हथियार से महिला की नाक पर हमला कर दिया। इससे महिला की नाक की हड्डी टूट गई। नाक चपटी हो गई, चेहरा विकृत हो गया। उस समय इलाज से जख्म तो भर गया मगर नाक की हड्डी बीच से दब गई। इससे सांस लेना मुश्किल हो गया। रात में खर्राटे आने लगे। श्वसन क्षेत्र संकरा होने से ऑक्सीजन की कमी महसूस होती।परेशानी बढ़ने पर महिला अपने नाक की विकृति को दूर करने के लिए बीआरडी मे...