रुडकी, मई 17 -- पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के पांच लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी ललिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उनके पति अवनीश पांच मई को अपने खेत से कम कर वापस घर आ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने पति पर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें हायर सेंटर भर्ती कराया गया था। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रजनीश, कृष्णा, शिवम कुमार, पवन सैनी व प्रियांशु निवासी निरंजनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...