खगडि़या, मई 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर चौदह कुरहा बासा निवासी मुकेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही जेठ राजेश कुमार, उसका पत्नी बेटा एवं बेटी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पति के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदिका ने अलग-अलग दिनों में घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि नामजद के द्वारा चालीस लाख रुपये की मांग की जा रही है। इस राशि को नहीं चुकाने पर पैतृक संपत्ति एवं घर से बेदखल कर जान मार देने की धमकी दी जा रही है। इसका विरोध करने पर उसके पति के साथ नामजदों ने मारपीट की। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...