आरा, सितम्बर 30 -- -सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव के समीप की बुधवार की सुबह हुई घटना -बेटी का आरोप : बच्चों के बुलाने के बहाने ले जाकर पिता ने उसकी मां को मार डाला -पति बोला : चलती बाइक से गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम -आक्रोशित मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे महिला के देवर को पीटा -मामले की छानबीन कर में जुटी पुलिस, एफएसएल की टीम भी कर रही तफ्तीश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव के पास बुधवार की सुबह पति के साथ बाइक से घर से निकली एक महिला की बाइक से गिरने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। सिर के पिछले हिस्से में खून लगा जख्म पाया गया है। मृत महिला बागर गांव निवासी अनिल प्रसाद की 36 वर्षीया पत्नी सुषमा...