गंगापार, मई 12 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बींदा गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में पति के साथ आई महिला की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिचित व रिश्तेदार इलाज के लिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले आए जहां उसकी मौत हो गई।मऊआइमा थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी 42 वर्षीय शहजादी बेगम पत्नी खुर्शीद हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव में अपने पति के साथ बाइक से ननिहाल सरफराज अंसारी के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रही थी। जैसे ही वह हंडिया अंदावा स्टेट हाईवे बींदा बाजार पहुंची पीछे से अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पैनल की 5 खबरें घटना में शहजादी बेगम को गंभीर चोटें आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिचित उन्हें सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले...