पति के लिए कोर्ट में लड़कर बिहार आईं अलंकृता पांडे, सरेराह इंजीनियरों को हड़काने वालीं डीएम
मुख्य संवाददाता, जून 20 -- Alankrita Pandey: बिहार के भागलपुर की नई जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय 2016 बैच की आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। अपने पति के साथ रहने के लिए उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी। कैडर बदलवाने के लिए वह हाईकोर्ट तक चली गई थीं। अदालत में केस जीतकर वह बिहार आईं। जहानाबाद की डीएम रहते अलंकृता पांडेय अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए चर्चित रहीं। एक बार तो उन्होंने सरकारी इंजीनियरों को सरेराह हड़का दिया था। अंलकृता पांडेय सोमवार को भागलपुर के डीएम का पदभार संभालेंगी। वह इस जिले की दूसरी महिला डीएम होंगी। इससे पहले चर्चित आईएएस वंदना प्रेयसी यहां की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। अलंकृता उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद वह पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस बनाई गई थीं। बाद में उनका कैडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.