सीवान, मई 15 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। आगामी 16 मई को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ वट सावित्री व्रत करेंगी। व्रती ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। यह भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के दिन गलती से ना करें ये 7 काम, वरना व्रत का नहीं मिलेगा पूरा फलपूजा की तैयारी व्रत के दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी। वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फल-फूल, मिठाई, लाल-पीले धागे, बांस की डलिया, साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर और गांवों में जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं, जहां महिलाएं पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। ...