कौशाम्बी, मार्च 17 -- नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के संत गाडगे नगर में ब्याही वंदना ने पति के मजाक पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पिता ने हत्या जैसी आशंकाओं को सिरे से नकार दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आत्महत्या की ही बात लिखी है। संत गाडगे नगर निवासी वंदना देवी (25) पत्नी जानकी सरोज गृहिणी थी। सोमवार की शाम घर के भीतर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बकलियन का पूरा गांव की रहने वाली वंदना की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक वर्षीय बच्ची भी है, जिसे अभी यही नहीं पता है कि उसके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। बताया जा रहा है कि मृत महिला का पति ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.