सोनभद्र, अप्रैल 7 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदवा बस्ती में एक महिला अपने पति के बारे में पूछने गई तो दूसरी महिला समेत तीन लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता सोनिका देवी ने तहरीर देकर बताया कि बीते दो अप्रैल को शाम लगभग 5:30 बजे हरदवा बस्ती रोड पर अपनी मुंह बोली नंद रानी साकेत के साथ अपने पति के बारे में पूछने गई थी। इस पर बिपक्षी विमला साहू, आयुष्मान सिंह चौहान के साथ आयुष्मान की मां ने मिलकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गाली-गलौज कर जाने से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घटना रानी साकेत ने देखा है जो गवाही दे सकती है। बताया कि दाहिना हाथ, पैर, चेहरे और सर पर अंदरूनी चोट...