धनबाद, मार्च 16 -- बैंकमोड़ की एक ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली तृप्ति सिंह ने अपने घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की देर रात की है। रविवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली। मृतका के पिता राम सुमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि पति के बात न करने से पुत्री परेशान और अवसाद में रहती थी। राम सुमेर ने एसएनएमएमसीएच में रविवार को सरायढेला पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि दो साल पहले तृप्ति की शादी हुई थी। किसी कारणवश पति ने बातचीत बंद कर दी थी, जिसके बाद वह मायके में ही रहकर बैंकमोड़ की एक जेवर दुकान में काम करने लगी। शनिवार की रात दुकान से लौटने के बाद उसने भाई के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चली गई। रात में ही उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर धनबाद थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने पति के व...