आरा, जून 9 -- -भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना -मायके वालों का ससुर और गोतनी सहित अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप -शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी गयी। मृत विवाहिता बड़गांव गांव के अर्जुन सिंह की 25 वर्षीया पत्नी रेखा देवी थी। उसकी गर्दन पर फंदे का निशान पाया गया है। यह भी पढ़ें- पति के पैसे से लिया गैस कनेक्शन, तो ससुराल वालों ने गला दबा कर दी हत्यामायके वालों का आरोप मायके वालों की ओर से ससुर और गोतनी सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या का मुख्य कारण रेखा देवी की ओर से पति...