बांदा, मई 2 -- बांदा, संवाददाता। पति के दो थप्पड़ मारने से नाराज युवती ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण रामविशाल का पुरवा निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बहू बीनू देवी पत्नी शैलेद्र कुमार ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर अटारी में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया कि उसका पति शैलेद्र राजमिस्त्री का काम करता ह...