फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना के एक गांव निवासी महिला ने पति पर मामी से अफेयर होने के आरोप लगाए हैं। महिला सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। आरोप है कि पति का अपनी ही मामी से अवैध संबंध चल रहा है और इसी वजह से वह अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2021 को हुई थी। वह पेशे से सरकारी अध्यापिका है। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद और पति की मामी उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे। ससुराल वालों ने मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया और शादी से पहले के खर्च का भी हिसाब मांगने लगे। जब असमर्थता...