नोएडा, सितम्बर 21 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के मंगतू कॉलोनी में रहने वाली महिला ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पति के तानों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस को महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के पंचकूला निवासी भावना की शादी 2022 में अमरोहा के हसनपुर निवासी मंजुल चौहान से हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। कुछ साल पहले मंजुल पत्नी और बच्चों को लेकर नोएडा आ गए और एक पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करने लगे। शनिवार को भावना और उसका बेटा कमरे पर थे। मंजुल काम पर गया था। इसी दौरान भावना ने पंखे से फंदा लगाकर जान ...