रुडकी, अप्रैल 16 -- एक महिला ने पति के जीजा पर उनकी संपत्ति खुर्द-बुर्द करने और उस पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झबरेड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर साबतवाली एक महिला ने गुरुवार को रुड़की पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपम रामचंद्र शेट को शिकायती पत्र सौंपा। महिला ने बताया कि उसकी करीब सात साल पूर्व शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद पति के जीजा ने जमीन हड़पने के लिए उसे शराब का आदी बना दिया। साथ ही उसकी संपत्ति भी खुर्दबुर्द कर दी।आरोप लगाया कि जीजा उसके पति की जमीन हड़पना चाहता है। जीजा के कारण ही पति ने उसका और बच्चे का भरण-पोषण पूरी तरह से बंद कर दिया। आरोप लगाया कि जीजा उसपर भी बुरी नजर रखता है। महिला ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग की है। जेएम ने आश्वासन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.