हाजीपुर, मई 24 -- महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय निवासी किरण देवी ने अपने पति का अपहरण हो जाने पर पुलिस को आवेदन देकर गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में कहा कि वह चांदसराय वार्ड संख्या छह का रहने वाले है। गुरुवार की रात 11 बजे पति रंजन कुमार पिता चंद्रदेव राय घर नहीं आए,सभी रिश्तेदार के पास पता किया,लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। साथ ही पति के पास जो मोबाइल है, वह भी बंद बता रहा है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति रंजन कुमार को चांदसराय हाट पर रविन्द्र राय उर्फ (गोरेलाल), अंकित कुमार, प्रिंस कुमार ने धमकी दिया था कि कांड संख्या 236/26 जो दर्ज कराया है, इसे उठा लो, नहीं तो किसी दिन अपहरण कर जान से मरवा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पति के गायब होने पर पत्नी ने थाने में दी आवेदन, कार्रवाई में जुटी पुलिस उसे संदेह है कि उक्त सभी लोगो ने पति ...