संवाददाता, अगस्त 2 -- यूपी में पति-पत्नी से जुड़े मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहां कभी पति अपनी पत्नी को तो कभी पत्नी अपने पति की हत्या कर रही है। वहीं, एक मामला सामने आया है कि पति की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी थाने पहुंच गई है। केवल एक नहीं शख्स की दो पत्नियां थाने पहुंची और दोनों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के इगलास कस्बा निवासी एक युवक द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और अब दूसरी पत्नी को भी घर से निकालने का मामला सामने आया है। शनिवार को दोनों पीड़ित पत्नियां कोतवाली पहुंचीं और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने चोरी से दूसरी शादी कर ली। पहली ...