सोनभद्र, मई 1 -- ओबरा। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में पति-पत्नी में मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने तथा पायल चुराने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। सोनी, निवासी गजराज नगर स्थित काशीराम आवास ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया है कि पति पवन कन्नौजिया मुझे मारते पीटते है और जान से मारने की धमकी भी देते है। पीड़िता ने घर से पायल भी चुरा लेने का आरोप लगाया है। ओबरा पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.