जौनपुर, मई 13 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव निवासी सोनी सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका पति रोहित सिंह निवासी रूपचंदपुर थाना बदलापुर आए दिन शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करता है। पति की प्रताड़ना से वह परेशान है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...