शिवपुरी, अप्रैल 3 -- शहर में एक व्यक्ति को महिला के पति के एक्सीडेंट का झूठा बहाना बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। यह घटना ग्वालियर के एक होटल में हुई थी। फिजिकल थाना क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय पंकज राठौर उन्हें मिला। आरोपी ने महिला को उसके पति का एक्सीडेंट होने की झूठी सूचना दी और उसे अपने साथ ग्वालियर ले गया। यह भी पढ़ें- ग्वालियर जा रही ट्रेन के शोचालय में लटका मिला युवक का शवझांसी तिराहा क्षेत्र में भी दोबारा दुष्कर्म महिला के बयान के मुताबिक ग्वालियर में आरोपी उसे एक होटल में ले गया। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला ...