पति की हुई थी हत्या, अब विधवा को मिल रही धमकी
बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत थाना क्षेत्र के फलहनवां गांव निवासी स्व. चंद्रदीप यादव की पत्नी सुलेखा देवी ने मारपीट, छिनतई व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर गोतिया के लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। आठ माह पूर्व उनके पति की गोली मारकर हत्या की गयी थी। उनका आरोप है कि पति की हत्या के आरोपित उन्हें व उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 19 जुलाई को उनके साथ मारपीट की गयी। बेटी को भी पीटा। खेत में फसल लगाने से रोक दिया। मां-बेटी का इलाज कल्याण बिगहा अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने गांव के ही पांच नामजद लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.