गढ़वा, जून 17 -- केतार। थाना क्षेत्र के पालनगर गांव निवासी ओमप्रकाश साह की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी संगीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने बताया कि ओमप्रकाश के पिता ठुरामन साह ने थाना में अपने पतोहू संगीता देवी और उसके कथित प्रेमी महेंद्र पासवान पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं महिला को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि ओमप्रकाश का शव 20 मई को संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...