हापुड़, फरवरी 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक भूपेंद्र पुत्र हरिओम की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी पूनम पर गंभीर आरोप लगाए थे। गिरफ्तार आरोपी पूनम पत्नी भूपेंद्र सिंह तोमर मूल रूप से गांव घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर की निवासी है और वर्तमान में गांव गालंद में रह रही थी। बताया गया है कि भूपेंद्र और पूनम के 15 वर्ष पुराने वैवाहिक संबंध में चल रहे विवाद के बीच इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पूनम ने अपने पति को जहर देकर मारने का प्रयास किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ। मामले को लेकर मृतक के परिवार ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.