इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। बकेवर क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और पति की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम दर्शन तक न कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जून 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगा। आरोप लगाया कि 15 मई को फोन के माध्यम से पति की मौत की सूचना मिली, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए। पीड़िता ने जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...